बदनावर: बदनावर के खेड़ा में वीर बाल दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वॉलीबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया
Badnawar, Dhar | Dec 26, 2024 बदनावर में बाबा जुझार सिंह और जोरावर सिंह की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने वीर बाल दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ग्राम खेड़ा में वॉलीबॉल मैत्री मैच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके पहले अतिथियों ने दोनों बलिदानियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वालीवाल मैत्री मैच का आयोजन हुआ।