मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र के मानिकपुर के पास बाइक सवार को बचाने के चलते पलटा ऑटो, 3 लोग हुए घायल
कुरावली क्षेत्र के मानिकपुर के पास ओछा क्षेत्र के मानपुर निवासी अभिनय कुमार मध्य प्रदेश के मुरैना अपनी मां और भाई के साथ ओटो से जा रहे थे। तभी कुरावली क्षेत्र के मानिकपुर के पास ओटो के सामने अचानक से बाइक आ गई और बाइक बचाने के चलते ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया।