मैनपुरी: बिछवा थाना क्षेत्र में ईको कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बिछवा क्षेत्र के नगला इमिलिया निवासी अवनीश कुमार पुत्र गोवर्धन और राहुल पुत्र रामेश्वर दयाल बाजार करके बाइक से घर जा रहे थे। तभी बिछवा बाजार में तेज रफ्तार ईको कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।