मैनपुरी: नगला पजावा के पास सड़क किनारे काम कर रहा मजदूर बाइक की टक्कर से हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली क्षेत्र नगला पजावा के पास नगला रते निवासी सुरेंद्र पुत्र बंशीलाल सड़क किनारे काम कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुरेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।