करतला: खबर का असर: वर्षों से बदहाल पड़े नकटा तालाब के गहरीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन
Kartala, Korba | Jun 3, 2026 ग्राम पंचायत पुराना पहंदा के नकटा तालाब की बदहाली को लेकर कुछ दिन पहले प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में तालाब की सफाई के नाम पर खर्च हुई राशि, वर्षों से टूटा पड़ा तटबंध, सूखे हालात और ग्रामीणों की परेशानियों को सामने लाया गया था। ग्रामीणों का कहना था कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद तालाब में न तो पानी रुक पा रहा था और न ही उसकी समुचित सफाई हो रह