Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

ये भाजपा के कार्यकर्त्ता कोणी वारंटी है? क्या ये सच में भाजपा के कार्यकर्त्ता है?

Bhiwani, Bhiwani | Aug 9, 2026

MORE NEWS

पति पत्नी के झगड़े में बच्चो को ना घसीटों? हमारी बहुँ साइको है?

पति पत्नी के झगड़े में बच्चो को ना घसीटों? हमारी बहुँ साइको है?

Bhiwani, Bhiwani | Aug 13, 2026

वकीलों के चुनाव में गठबंधन जीतेगा या फिर प्रधान के काम जितवाएंगे?

वकीलों के चुनाव में गठबंधन जीतेगा या फिर प्रधान के काम जितवाएंगे?

Bhiwani, Bhiwani | Aug 13, 2026

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने संगठित गिरोह के दो सदस्यों को भिवानी व चरखी दादरी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

*आरोपियों द्वारा जिले के व्यापारियों को चिन्हित कर विदेश में बैठे अपराधियों तक उनके मोबाइल नंबर पहुंचाए जाते थे, जिसके बाद व्यापारियों से फिरौती की मांग की जाती थी।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संगठित गिरोह बनाकर संगठित एवं संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की सीआईए टीमों को ऐसे आपराधिक गिरोहों एवं उनके सदस्यों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने संगठित गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

दिनांक 12.08.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के एएसआई सुभाष अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर दिनोद गेट चौक, भिवानी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि उमरावत बाईपास रोड, भिवानी पुल के पास एक व्यक्ति खड़ा है, जो संगठित आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सदस्य है। सूचना के महत्व को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश देकर उक्त व्यक्ति को काबू किया गया।

✍️ *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रीतम उर्फ कालिया पुत्र रोहतास निवासी लेगा भानान, जिला भिवानी के रूप में हुई है।*

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 05 माह पहले जेल से बाहर आया था और जिले के व्यापारियों पर नजर रखता था। आरोपी द्वारा विदेश में बैठे भगोड़े अपराधियों को जिले के व्यापारियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी तथा उनके कहने पर व्यापारियों को डराने-धमकाने एवं फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने की भूमिका निभाई जाती थी।

आरोपी प्रीतम के विरुद्ध अभियोग संख्या 306/2025, धारा 109 भारतीय न्याय संहिता, थाना कलानौर, जिला रोहतक तथा अभियोग संख्या 217/2024, धारा 109/25 शस्त्र अधिनियम, थाना चूरू, राजस्थान में मामले दर्ज हैं। उक्त दोनों मामलों में आरोपी जमानत पर चल रहा था।

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा संगठित गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल एक अन्य आरोपी को आज दिनांक 13.08.2026 को प्रातः के समय बतर खेड़ी पहाड़, जिला चरखी दादरी से गिरफ्तार किया गया।

✍️ *गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित पुत्र जोगिंदर निवासी गौरीपुर, जिला भिवानी के रूप में हुई है।*

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमित द्वारा विदेश में बैठे अपराधियों को जिले के व्यापारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए जाते थे, जिसके बाद विदेश में बैठे आरोपी व्यापारियों को फोन कर फिरौती की मांग करते थे तथा उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास करते थे। इस प्रकार आरोपी संगठित गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा था।

दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों, विदेश में बैठे अपराधियों से उनके संपर्क, व्यापारियों की पहचान करने, फिरौती की मांग करने तथा पूर्व में अंजाम दी गई अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

*पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार ने जिला पुलिस एवं अपराध शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार के संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों एवं गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा ऐसे गिरोहों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।*
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने संगठित गिरोह के दो सदस्यों को भिवानी व चरखी दादरी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की *आरोपियों द्वारा जिले के व्यापारियों को चिन्हित कर विदेश में बैठे अपराधियों तक उनके मोबाइल नंबर पहुंचाए जाते थे, जिसके बाद व्यापारियों से फिरौती की मांग की जाती थी।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संगठित गिरोह बनाकर संगठित एवं संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की सीआईए टीमों को ऐसे आपराधिक गिरोहों एवं उनके सदस्यों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने संगठित गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दिनांक 12.08.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के एएसआई सुभाष अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर दिनोद गेट चौक, भिवानी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि उमरावत बाईपास रोड, भिवानी पुल के पास एक व्यक्ति खड़ा है, जो संगठित आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सदस्य है। सूचना के महत्व को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश देकर उक्त व्यक्ति को काबू किया गया। ✍️ *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रीतम उर्फ कालिया पुत्र रोहतास निवासी लेगा भानान, जिला भिवानी के रूप में हुई है।* पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 05 माह पहले जेल से बाहर आया था और जिले के व्यापारियों पर नजर रखता था। आरोपी द्वारा विदेश में बैठे भगोड़े अपराधियों को जिले के व्यापारियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी तथा उनके कहने पर व्यापारियों को डराने-धमकाने एवं फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने की भूमिका निभाई जाती थी। आरोपी प्रीतम के विरुद्ध अभियोग संख्या 306/2025, धारा 109 भारतीय न्याय संहिता, थाना कलानौर, जिला रोहतक तथा अभियोग संख्या 217/2024, धारा 109/25 शस्त्र अधिनियम, थाना चूरू, राजस्थान में मामले दर्ज हैं। उक्त दोनों मामलों में आरोपी जमानत पर चल रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा संगठित गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल एक अन्य आरोपी को आज दिनांक 13.08.2026 को प्रातः के समय बतर खेड़ी पहाड़, जिला चरखी दादरी से गिरफ्तार किया गया। ✍️ *गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित पुत्र जोगिंदर निवासी गौरीपुर, जिला भिवानी के रूप में हुई है।* पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमित द्वारा विदेश में बैठे अपराधियों को जिले के व्यापारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए जाते थे, जिसके बाद विदेश में बैठे आरोपी व्यापारियों को फोन कर फिरौती की मांग करते थे तथा उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास करते थे। इस प्रकार आरोपी संगठित गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा था। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों, विदेश में बैठे अपराधियों से उनके संपर्क, व्यापारियों की पहचान करने, फिरौती की मांग करने तथा पूर्व में अंजाम दी गई अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। *पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार ने जिला पुलिस एवं अपराध शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार के संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों एवं गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा ऐसे गिरोहों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।* पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 13, 2026

ये भाजपा के कार्यकर्त्ता कोणी वारंटी है? क्या ये सच में भाजपा के कार्यकर्त्ता है? - Bhiwani News