कहरा: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के वृंदावन के पास सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के वृंदावन के समीप 1 तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने 1 बाइक पर सवार 2 छात्र को ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। ट्रैक्टर के ठोकर लगने से 1 छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया