कहरा: महिषी थाना क्षेत्र के बलिया सिमेर गांव में मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा और उनके गार्ड को ऑटो ने मारी टक्कर, हुए घायल
मध निषेध एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा सड़क दुर्घटना मे गार्ड के साथ जख्मी हो गए। जिसे सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया। घटना महिषी थाना क्षेत्र के बलिया सिमेर गांव के पास की बताई जा रही है। नव वर्ष के मौके पर मंत्री जी अपने गांव पहुंचे थे जहां आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने ठोकर मारकर मंत्री जी और उनके गार्ड को ठोकर मारकर जख्मी कर दिया।