गोपालगंज: गोपालगंज न्यू बाईपास पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के गोपालगंज न्यू बाईपास पर सड़क दुर्घटना में बाइक सदर एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।