गोपालगंज: फतहा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आने से चार झोपड़ी जलकर हुई राख, दो लाख की संपत्ति सहित अधेड़ झुलसा
नगर थाना फतहा गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सोमवार को आगलगी की घटना में चार आवासीय झोपड़ी जलकर राख हो गई। वहीं इस घटना में आग लगी में दो लाख की संपत्ति राख हो गई। जबकि एक अधेड़ झुलस गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।