बीना: सुपरमार्केट में निर्माणाधीन सुलभ शौचालय का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को दिए जरूर दिशा निर्देश
Bina, Sagar | Feb 8, 2026 नगर पालिका सुपरमार्केट में सुलभ शौचालय का निर्माण कर रही है। ठेकेदारों के द्वारा अधूरा काम छोड़ देने की वजह से समय से काम पूरा नहीं हो सका। वहीं नगर पालिका के द्वारा फिर से सुलभ शौचालय का निर्माण का काम शुरू किया गया। जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कार्यकर्ताओं के साथ मौके का निरीक्षण किया और ठेकेदार को जरूरी दिशा निर्देश दिए है।