टिकारी: भाकपा माले के 12वें बिहार राज्य सम्मेलन में 16 से 18 मई तक टिकारी कोंच संयुक्त कमिटी के सदस्य शामिल हुए
Tikari, Gaya | May 18, 2026 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) का 12वां बिहार राज्य सम्मेलन 16 से 18 में तक दरभंगा के लहेरियासराय में संपन्न हुआ। टिकारी कोंच समिति के संयुक्त सचिव रवि कुमार ने बताया कि सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। टिकारी कोंच प्रखंड से भी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। सम्मेलन की सभा को पार्टी के दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया।