असरगंज: विधायक ने चौर गांव व ढोल पहाड़ी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
असरगंज प्रखंड के चौरगांव,ढोल पहाड़ी में शुक्रवार को विधायक राजीव सिंह,एसडीओ राकेश रंजन,ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए एवं बाढ़ से फसल के नुकसान का आकलन करते हुए क्षतिपूर्ति देने की बातें कही तथा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।