फिजियोथेरेपी सेंटर से 15 हजार रुपये की उचक्कागिरी, जांच में जुटी पुलिस वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के कपरफोड़वा बाजार स्थित एक फिजियोथेरेपी सेंटर से बुधवार दोपहर उचक्कों ने 15 हजार रुपये पार कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।