मिर्ज़ापुर: एसपी के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाकर पुलिस ने 19 व्यक्तियों पर की शांति भंग की कार्रवाई
जिलेभर में सोमवार की शाम 4:00 बजे एसपी अभिनंदन के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाकर 19 व्यक्तियों पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई किया गया। पकड़े गए सभी व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से सभी को जमानत मिल गई।