मिर्ज़ापुर: रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पानी टंकी के पास से जीआरपी ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹90,000 कीमत के 5 मोबाइल बरामद
रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के पूर्वी छोर हावड़ा एंड पानी टंकी के पास से एक शातिर चोर को जीआरपी ने सोमवार की दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पांच आदद अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए। जिसकी अनुमानित कीमत 90000 रुपए है। पकड़ा गया अभियुक्त सोनभद्र का रहने वाला है।