मिर्ज़ापुर: समाजवादी पार्टी ने लोहिया ट्रस्ट रमई पट्टी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई
बताते चले कि सोमवार की दोपहर 2:00 बजे पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में यह जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहते थे की। असली भारत गांव में रहता है। इसलिए गांव और किसानों का विकास जरूरी है। चौधरी जी कहते थे कि जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश का प्रगति संभव नहीं है।