चेरिया बरियारपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बना बदलेंगे क्षेत्र की तस्वीर और तक़दीर: जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 की सदस्य ममता कुमारी
महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में आगे दिखाई पड़ रही हैं। परंतु इन्हें जो समाज में वाजिब सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। मैंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बना कर क्षेत्र की तस्वीर और तक़दीर बदलने का संकल्प लिया है। उक्त बातें चेरिया बरियारपुर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 की सदस्य ममता कुमारी ने अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा।