चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत सकरबासा पंचायत - के वार्ड 5 स्थित नहर किनारे लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत डब्लूपीयू भवन का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियतम सम्राट बीपीआरओ अंकिता कुमारी मुखिया सुरेन्द्र राम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। वही बीडीओ ने हरि झंडी दिखाकर ठेला व रिक्सा को रवाना किया।