मनोहरथाना: पुन्याखेडी का पुरा में मेहर समाज ने सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया, 23 जोड़ें विवाह सूत्र में बंधे
मनोहरथाना क्षेत्र के पुन्या खेडी का पुरा में मेहर समाज का भव्य निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। श्री लक्ष्मी नाथ मेहर विकास समिति मांगटा अकलेरा, मेहर विकास समिति पुन्याखेडीपुरा, पूर्व सम्मेलन समिति गोवर्धन मध्यप्रदेश,मेहर विकास समिति छीपाबड़ौद छबड़ा के तत्वाधान में 23 जोड़ो का निशुल्क विवाह सम्मेलन पुन्याखेड़ी का पुरा मे धूम धाम से आयोजित हुआ।