नानपारा: नवाबगंज में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 50 वाहनों का काटा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने पर लगाया जुर्माना
बहराइच के नवाबगंज शंकरपुर मार्ग पर बक्शी गांव रोड के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। रामनगर सेमरा नानपारा थाना प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान लगभग 50 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया, जिससे 60,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई।