अजयगढ़: आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष ध्यान
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य माताओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना और समुदाय को जागरूक बनाना है। कार्यक्रम के दौरान जन्म से 3 वर्ष तक के बच्चों के मस्तिष्क विकास तथा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा