सदर: धूमनगंज थाना पुलिस एवं एसओजी नगर टीम की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 2 मोटरसाइकिलों के साथ 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Jul 24, 2026
कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना धूमनगंज पुलिस और एसओजी (SOG) नगर की संयुक्त टीम ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नेहरू पार्क (थाना धूमनगंज क्षेत्र) के पास से चोरी की दो अदद मोटरसाइकिलों के साथ चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।