पथरिया: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत पथरिया में व्यापारियों और विद्यार्थियों को एसपी ने दिया साइबर सुरक्षा का दिया संदेश
पथरिया में शनिवार को मध्यप्रदेश पुलिस के सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने व्यापारियों और विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड, ओटीपी और यूपीआई पिन साझा नहीं करने की सलाह दी। सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।