बलिया: कटहल नाला पुल पर नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी
Ballia, Ballia | Jun 5, 2026 उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के कटहल नाला पुल पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को हुई, मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल के पास नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।