प्रतापगढ़: तेज आंधी और झमाझम बारिश से जिले में राहत के साथ आफत, कई जगह पेड़, पोल और कच्चे मकानों को हुआ नुकसान
प्रतापगढ़ जिले में सोमवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट लेते हुए जोरदार असर दिखाया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिलेभर में करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जहां इस बारिश से बड़ी राहत मिली, वहीं तेज आंधी कई क्षेत्रों में आफत बनकर भी सामन