हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सोना नहीं खरीदने के आह्वान का विरोध, सर्राफा कारोबार से जुड़े परिवारों के हितों की रक्षा की उठाई मांग
स्वर्णकार सभा समिति हनुमानगढ़ एवं श्री मैढ़ स्वर्णकार सभा नोहर की ओर से गुरुवार को प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सोना नहीं खरीदने संबंधी आह्वान पर विरोध जताया गया। स्वर्णकार समाज और सर्राफा व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों, कारीगरों एवं कर्मचारियों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आह्वान से चिंता उत्पन्न हुई है।