हनुमानगढ़: जिले के नेठराना में बहुचर्चित अभिषेक हत्याकांड मामले में पुलिस संदिग्धों का करवाएगी नार्को टेस्ट, एसपी ने दी जानकारी
हनुमानगढ़ जिले के नेठराना में बहुचर्चित अभिषेक हत्याकांड मामले में हनुमानगढ़ पुलिस संदिग्धों का नार्को टेस्ट करवाएगी। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने दी है। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस 2 महीने से लगातार प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक ठोस नतीजे तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। एसपी नरेंद्र ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।