मरवाही: मरवाही वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर से चंदन का पेड़ चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मरवाही वनपरिक्षेत्र कार्यालय परिसर से बेशकीमती चंदन का पेड़ चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि तस्करों ने रेंजर और डिप्टी रेंजर के आवास के ठीक सामने से पेड़ काटकर पार कर दिया, जिससे वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तस्करों ने रेंजर और डिप्टी रेंजर के आवास के सामने लगे चंदन के पेड़ अंधेरे में काट लिया