चायल: तिल्हापुर गांव के रास्ते पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का आरोप, पीड़िता ने एसडीएम से लगाई गुहार
तिल्हापुर गांव निवासी आशा देवी पत्नी स्व. लुलू सरोज ने घर जाने वाले रास्ते पर दबंगई से मिट्टी डालकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि रास्ता आने-जाने के लिए छोड़ा गया था, लेकिन जेठ रात में मिट्टी गिरवाकर कब्जा कर रहा है। विरोध करने पर परिवार के लोग लाठी-डंडा लेकर घर पहुंच जाते हैं। पीड़िता ने सोमवार की देर शाम छह बजे एसडीएम से शिकायत की!