कटिहार: फाइलेरिया बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सदर अस्पताल से निकाली गई रैली, सभी से दवा खाने की अपील
सोमवार की दोपहर 12:30 सदर अस्पताल से फाइलेरिया बीमारी को लेकर एनसीसी छात्रों के द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र नाथ सिंह ने रवाना किया। सदर अस्पताल से रैली निकाल कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए फाइलेरिया बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और लोगों को सर्वजन दवा खाने की अपील की गई।