बदायूं: बीएड प्रशिक्षियों ने किया बदायूं जिला कारागार और स्काउट भवन का शैक्षिक भ्रमण
Budaun, Budaun | Apr 8, 2026 बदायूं के नेहरु मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स के तीसरे दिन बीएड प्रशिक्षुओं को स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद बुधवार दो बजे के आसपास बीएड प्रशिक्षुओं ने जिला कारागार का शैक्षिक भ्रमण किया।