राजातालाब: चौखंडी में खाद्य प्रसंस्करण और साबुन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
खाद्य प्रसंस्करण व साबुन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न वाराणसी के सेवापुरी के चौखंडी पानी टंकी के समीप महिलाओं के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति सक्षम बनाकर आत्मनिर्भर बनाना था।