सिवनी: युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का सिवनी आगमन, इंदिरा भवन में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Seoni, Seoni | Apr 8, 2026 सिवनी में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का सिवनी के इंदिरा भवन में आगमन हुआ। जंहा कार्यकर्ताओ ने यश घनघोरिया का भव्य स्वागत किया। बुधवार को इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।