खुडैल: नारायण साईं का हुआ तलाक, कोर्ट ने ₹2 करोड़ एलिमनी देने का दिया आदेश
Khudel, Indore | Apr 8, 2026 नारायण साईं की पत्नी जानकी देवी द्वारा दायर तलाक याचिका पर कुटुंब न्यायालय में लंबी सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया है। पारिवारिक न्यायालय ने याचिकाकर्ता द्वारा प्रस्तुत सभी प्रमुख आधारों (ग्राउंड्स) को स्वीकार करते हुए विवाह विच्छेद (तलाक) की याचिका मंजूर कर ली है। इसके साथ ही अदालत ने जानकी देवी को 2 करोड़ रुपये की एलुमनी देने का आदेश भी दिया है।