बालोद: दल्लीराजहरा में 10 साल से जल आवर्धन योजना अधूरी, 32 लाख लीटर की टंकियां शोपीस; रिसता पानी पी रहे तीन वार्ड के वार्डवासी
Balod, Balod | Jun 11, 2026 दल्लीराजहरा में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। शासन और प्रशासन जहां हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे कर रहे हैं, वहीं शहर के कई वार्डों में लोग आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए जूझने को मजबूर हैं। वार्ड क्रमांक 10, 12 और 18 के रहवासी वर्षों से जमीन से रिसने वाले पानी और वैकल्पिक स्रोतों के सहारे जीवन गुजार रहे हैं।