पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत बगही भेलवा और गुर्मिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने राशन, पेंशन, आवास, भूमि विवाद और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया,