गायघाट: गायघाट चौक एनएच 27 पर अनियंत्रित ट्रक और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय चौक एनएच 27 पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। घायल बाइक सवार का पहचान हनुमान नगर गांव के उपेंद्र महतो का 40 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है।