डुमरा: सीतामढ़ी की बेटी डॉक्टर दीक्षा ने कहा NEET पेपर लीक ने पूरे देश को चिंतित किया लेकिन छात्रों के लिए एकाग्रता जरूरी
सीतामढ़ी जिले की बेटी डॉक्टर दीक्षा ने NEET पेपर लीक विवाद को लेकर कहा कि पिछले दिनों जो नेट पेपर लीक हुआ वह बेहद चिंताजनक है और छात्रों के लिए भी काफी नुकसानदायक रहा लेकिन परीक्षाओं को लेकर छात्रों को किसी प्रकार की नकारात्मकता अपने अंदर नहीं आने देना चाहिए एकाग्रता विश्वास और मेहनत ही असली सफलता की कुंजी होती है।