बांधवगढ़: उमरिया में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन और जेसीबी मशीन ज़ब्त
उमरिया जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम ने बांधवगढ़ और पाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन वाहन और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। सिंगलटोला रेलवे फाटक के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना वैध दस्तावेज मिट्टी परिवहन करते पकड़ा गया। खनीज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है ।