सिवनी: सिवनी के चर्चित हत्या कांड: नहर के पानी के विवाद में हुई हत्या, 6 दोषियों को उम्रकैद
Seoni, Seoni | Aug 1, 2026 सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम सागर में वर्ष 2023 में नहर के पानी को लेकर हुए चर्चित हत्या कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने सभी 6 आरोपियों को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास और 30-30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।