रुद्रप्रयाग जनपद के तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह 4:30 बजे की घटना बताई जा रही है। यूपी नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में जा गिरी ।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे तथा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्थानीय लोगों, पुलिस एवं एसडीआरएफ की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की सूचना है। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा।
Champawat, Champawat | Jun 7, 2026