छतरपुर: फेसबुक पर बागेश्वर बाबा एवं देवी-देवताओं और गुरुदेव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज एसपी ने दी जानकारी
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक फेसबुक यूजर 'शंभू कुशवाहा' के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे बताया कि फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उक्त फेसबुक यूजर ने उनके आराध्य गुरुदेव और देवी-देवताओं पर अभद्र व अश्लील टिप्पणियां की हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।