मरवाही: मरवाही पुलिस ने अवैध सट्टा (जुआ) खिलाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल एवं नगदी की गई ज़ब्त
मरवाही क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सतीश कुमार गुप्ता, संचालक कपिल जनरल स्टोर, अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप चैट द्वारा “सट्टा-पट्टी” (अंकों के आधार पर जुआ) लिखकर लोगों से रुपए लेकर अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहा है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा कपिल जनरल स्टोर, मरवाही में रेड कार्यवाही की गई।