फतुहा: महारानी चौक आरओबी के पास अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत।
Fatwah, Patna | Jun 24, 2026 महारानी चौक आरओबी के पास मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नोहटा मोहल्ला निवासी नरेश यादव के 40 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था में राजेश परिजन को अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। बुधवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।