नवाबगंज: मचौटी गांव में खेत में काम कर रही महिला पर सियार ने किया हमला, दोनों हाथ जख्मी, एंटी-रेबीज न मिलने पर किया गया रेफर
देवा थाना क्षेत्र के मचौटी गांव में रविवार करीब 10 बजे खेत में काम करने गई एक महिला पर जंगली सियार ने हमला कर दिया। हमले में महिला के दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सुनीता पत्नी छोटेलाल, रोज की तरह खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक निकले सियार ने उन पर हमला कर दिया।