निसिंग: निसिंग में संत कबीर दास के प्रकाश पर्व पर ठंडे जलजीरे की छबील लगाई गई
Nising, Karnal | Jun 30, 2026 निसिंग बस स्टैंड पर संत कबीर दास के 629वें प्रकाश पर्व पर जुलाहा परिवार और साध संगत ने ठंडा जलजीरा पिलाकर लोगों को गर्मी से राहत दी। दर्जनों सेवादारों ने राहगीरों को ठंडा जलजीरा प्रदान किया। मान सिंह फौजी ने संतों की वाणी की शांति और आशीर्वाद की बात कही।