मनोहरथाना: कोलूखेड़ी कलां में विगत 60 वर्षों से चली आ रही प्राचीन परंपरा, मंदिर में अनाज रख आगामी वर्ष के भाव का आंकलन
कोलूखेड़ी कलां में विगत 60 वर्षों से चली आ रही प्राचीन परम्परा जिसमे हर वर्ष अक्षय तृतीया के दिन भगवान लक्ष्मीनाथजी के मंदिर पर एक दिन पहले गांव पंच पटेलों के नेतृत्व में सभी लोग थोड़ा थोड़ा अनाज तोलकर रखते है । और दूसरे दिन इसे तोल कर आने वाले साल में अनाज के भाव कम या अधिक का आकलन करते है ।