हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर शराब पीकर वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने किया शिकंजा, नाकाबंदी कर 8 वाहन किए ज़ब्त
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस पूरी सख्ती के मूड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशानुसार यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार अल सुबह यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एक्शन लेते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की ।