मुरैना नगर: मुरैना ट्रेन हादसे पर बड़ा खुलासा,सोशल मीडिया पर धुएं वाला वायरल वीडियो निकला फर्जी,जिला प्रशासन ने जारी किया सच।
मुरैना रेल हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्रेन से धुआं उठने और यात्रियों के कूदने का वीडियो फर्जी निकला। जिला प्रशासन ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि वीडियो का हेतमपुर हादसे से कोई संबंध नहीं है। रविवार को आग की अफवाह के बीच ट्रैक पर उतरे यात्रियों में चार लोगों की मौत हुई थी। प्रशासन ने कहा कि भ्रामक वीडियो एडिट कर प्रसारित किया गया। यह भ्रामक था।